छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं का प्रभावी समाधान एवं मार्गदर्शन

छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं का प्रभावी समाधान एवं मार्गदर्शन

1) यदि आधार कार्ड में संशोधन कराया गया है एवं छात्रवृत्ति भरते समय पुराना विवरण ही दिख रहा है तो संभवतः आधार अपडेट डेटाबेस अपडेट नहीं हुआ है। अतः जो दिख रहा है उसे verify कर लें। बाकी विवरण सही-सही (as per high school) भरें। (अन्य सुझाव :- UIDAI वेबसाइट पर चेक करें कि आधार अपडेट approve हुआ है या नहीं। बैंक अकाउंट में नया आधार लिंक करवायें। छात्रवृत्ति पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आधार अपडेट करें—अगर option हो। अगर नया आधार show नहीं हो रहा है → CSC/ई-मित्र से या जिला छात्रवृत्ति अधिकारी से संपर्क करें।)

2) यदि अभ्यर्थी ने गत वर्ष छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा था एवं छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई है तो उस अभ्यर्थी को नवीनीकरण हेतु आवेदन-पत्र भरना है।

3) यदि अभ्यर्थी ने पिछले वर्ष छात्रवृत्ति का फॉर्म नहीं भरा है लेकिन यदि इस वर्ष छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करना चाहते हैं, तो उसे Fresh पंजीकरण के तहत करना है।

4) यदि किसी अभ्यर्थी के आधार विवरण एवं हाईस्कूल प्रमाणपत्र विवरण में अंतर है तो अभ्यर्थी अपने आधार को छात्रवृत्ति हेतु आवेदन भरने से पूर्व संशोधित कराये। हाईस्कूल प्रमाणपत्र के अनुसार आधार विवरण होने पर ही आवेदन करना उचित होगा।

5) छात्रवृत्ति का फॉर्म भरते समय आधार से लिंक Mobile No. ही भरें।

6)यदि किसी अभ्यर्थी ने गत वर्ष छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा था एवं छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, परन्तु अभ्यर्थी का Year Back लग गया है तो इस वर्ष छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। अतः छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म न भरना उचित होगा।

7) Lateral Entry से प्रवेशित अभ्यर्थी Fresh option का चयन करते हुए छात्रवृत्ति का आवेदन करें।

8) यदि Renewal का फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी ने नया आय प्रमाण पत्र बनवाया है (आय प्रमाण पत्र invalid होने के कारण) एवं फॉर्म में परिवर्तन/Edit का विकल्प आ रहा है तो नये आय प्रमाण पत्र से आवेदन भरने की कोशिश जरूर करें। अगर परिवर्तन/Edit का विकल्प नहीं आ रहा है तो आवेदन विवरण यथावत रहेगा।

9) यदि अभ्यर्थी का प्रथम/द्वितीय वर्ष में Year Back लगा था एवं अब वह तृतीय वर्ष में प्रवेशित है एवं उसका Renewal नहीं हो रहा है तो वह अपने जिम्मेदारी पर Fresh Form भरने का विकल्प देख सकता है।

10) यदि अभ्यर्थी की उपस्थिति 75% से कम होगी तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

11) ) गत वर्ष के विवरण में Admission लेने से पूर्व अंतिम प्राप्त शिक्षा का ही विवरण भरना है। एवं यदि शिक्षा की निरंतरता में GAP है तो GAP Certificate भी लगेगा।

12) यदि अभ्यर्थी दो या अधिक भाई-बहन हैं एवं दोनों का आधार एक ही मोबाइल नं. से लिंक है, तो किसी एक का ही OTP उस मोबाइल नं. से हो पायेगा। अन्य का नहीं।अतः आधार में Mobile No. update कराकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।

13) नवप्रवेशित विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के आवेदन की सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ Final Submit करने से पहले OTR Registration → Form Check करवाना एवं समस्त सम्बन्धित पत्र संलग्न करते रहेंगे।Final Submit Enrollment प्राप्त होने के उपरांत ही करें। बिना Enrollment No (पंजीयन क्रमांक) का भरा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

14) आय प्रमाण-पत्र पिता का मान्य होगा। पिता के न होने की स्थिति में माता का आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा। यदि माता-पिता दोनों जीवित न हों, तो ऐसी स्थिति में संरक्षक का आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा। तथा छात्र के विवाहित होने की स्थिति में पिता के स्थान पर उसके पति का आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा। अन्य प्रमाण पत्र अभ्यर्थी अपना भी लगा सकता है।

15) जाति प्रमाण पत्र / आय प्रमाण पत्र सामान्यतः तीन वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। अतः ऐसी स्थिति में नवीन आय/जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के उपरांत ही छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करना उचित होगा।

16) Entrance Exam में प्राप्त अंकों के कॉलम में Normalized Score भरें।

17) छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते समय पाठ्यक्रम की पात्रता Tab में Group A के माध्यम से प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को High School भरना है एवं Group K के माध्यम से द्वितीय वर्ष (Lateral Entry) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को Intermediate भरना है।
OFFICIAL SOURCE

For the latest official information, visit the official source.

Visit Official Source ↗
← Back to DiplomaSolver